अच्छी और भरपूर नींद के लिए अपनाएं ये आसान घरेलू नुस्खे 

अच्छी और भरपूर नींद के लिए अपनाएं ये आसान घरेलू नुस्खे 

सेहतराग टीम

हमारे सेहत के लिए भरपूर नींद काफी जरूरी है। नींद पूरी होती है तभी हम स्वस्थ बने रहते हैं। जो लोग पूरी नींद नहीं ले पाते, उन्हें कई तरह की शारीरिक और मानसिक समस्याएं होने का खतरा बना रहता है। बहुत से लोग चाहते हुए भी अपना रूटीन नहीं फॉलो पर पाते हैं। वर्कस्टेस और स्क्रीन पर ज्यादा समय बिताने की वजह से भी कई लोगों की नींद ठीक से पूरी नहीं हो पाती। कुछ लोगों को तो तनाव के कारण नींद आती ही नहीं है। ऐसे में लोग नींद की गोलियों का भी सहारा लेने लगते हैं, जो सेहत के लिए हानिकारक होता है। अगर आप चाहें तो कुछ बेहद आसान घरेलू उपाय अपनाकर भी बेहतर नींद पा सकते हैं।

पढ़ें- एसिडिटी की परेशानी हो रही है तो तुरंत आराम पाने के अपनाएं ये घरेलू उपाय

अच्छी और भरपूर नींद के लिए अपनाएं ये आसान घरेलू नुस्खे 

बनाएं स्लीप रूटीन

जिन लोगों को देर रात नींद आती है या नींद ना आने की समस्या है। उनके लिए स्लीप रूटीन बनाना और उसे मेंटेन करना बेहद जरूरी है। जैसे आप हर दिन एक निश्चित समय पर बेड पर जाएं। भले ही आपको नींद ना आए, लेकिन फिर भी आंख बंद करके लेंटे। इससे आपको धीरे-धीरे तय समय पर नींद आने लगेगी। इसके अलावा सोते समय फोन और टीवी को बंद कर दें। कमरे में लाइट ऑफ कर दें। इस तरह से आपको नींद आने में मदद मिलेगी।

खानपान में बदलाव

अगर आपको अक्सर अनिद्रा की शिकायत रहती है तो आपको एक बार अपने खान-पान पर भी फोकस करना चाहिए। बेहतर होगा कि आप दोपहर के बाद कैफीन वाले खाद्य पदार्थ और   पेय पदार्थ का सेवन कम से कम करें। इसके अलावा डिनर हमेशा लाइट करें और बेडटाइम से कम से कम दो-तीन घंटे पहले करें। इसके अलावा आप सोने से पहले एक गिलास गर्म दूध पी सकते हैं। यह नर्वस सिस्टम को रिलैक्स करता है, जिससे अच्छी नींद आती है।

आरामदायक बेड और तकिया 

कुछ लोगों की आदत होती है कि वो किसी भी तरह के बिस्तर पर सो जाते हैं। जिससे ठीक से नींद नहीं ले पाते हैं। इसके लिए इस बात को ध्यान में रखना जरूरी है कि जिस बिस्तर पर सो रहे हैं वो आरामदायक हो। ऐसा में आपको अच्छी नींद आएगी 

मसाज थेरेपी

एक स्टडी के मुताबिक, शरीर की मसाज करने से स्लीप क्वालिटी को सुधारा जा सकता है। इसलिए, आपको हफ्ते में दो से तीन बार शरीर का मसाज करना चाहिए। अगर आपने कभी नोटिस किया हो तो सिर की मालिश के बाद बेहद प्यारी नींद आने लगती है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि मसाज करने से शरीर की थकान दूर होती है और आप रिलैक्स महसूस करते हैं। जिससे स्लीप क्वालिटी भी बेहतर होती है।

इसे भी पढ़ें-

खाना खाने के तुरंत बाद पेट फूलने की समस्या में आराम दिलाएंगे ये घरेलू नुस्खे

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।